- Hindi News
- National
- पार्टी के विकास और सदस्य संख्या बढ़ाने भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में बताए गए दायित्व
पार्टी के विकास और सदस्य संख्या बढ़ाने भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में बताए गए दायित्व
सीहोर | इंग्लिशपुरा में महिला भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के विकास सहित महिलाओं के दायित्व के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा जैन, प्रदेश मीडिया प्रभारी निशा सक्सेना, जिला प्रभारी सरिता देशपांडे, जबलपुर प्रभारी प्रीति बाजपेयी ने संबोधित किया। बैठक में चर्चा की गई कि पार्टी के लिए महिलाओं को किस तरह से काम करना चाहिए। बैठक में बैठक में जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष उषा सक्सेना, नपाध्यक्ष अमीता अरोरा, अरुणा राय, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवदीप कौर, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रीना मिश्रा, पार्वती गहलोत, ऋतु जैन, मनीषा जैन, प्रभा राठौर, आरती लोधी, आलोका शर्मा, गायत्री खत्री, अलकनंदा सोनी, कांता पटेल, सुनीता शर्मा, मनोरमा विश्वकर्मा, संयोजिका रजनी ताम्रकार, कविता जादव, रुपाली चौरसिया, पायल जैन आदि उपस्थित थीं।