पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनरों ने बैठक में वरिष्ठों का किया सम्मान किया, मांगों पर देंगे ज्ञापन

पेंशनरों ने बैठक में वरिष्ठों का किया सम्मान किया, मांगों पर देंगे ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर| स्थानीय गीता भवन स्टैंड पर पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने की। इस दौरान 75 वर्ष पूर्ण कर चुके पेंशनर डॉ. एमएस भगत का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

बैठक में पेंशनर्स एसोएिससन ने सातवां वेतनमान 1 जनवरी 2016 से दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम स्थानीय विधायक एवं सांसद को 22 अप्रैल को देने का निर्णय लिया। वहीं निर्णय लिया गया कि तहसील एवं जिला स्तर पर एक साथ कार्यकर्ता ज्ञापन देंगे। पेंशनरों ने शासन से चिकित्सा भत्ता निश्चित कर हर माह नकद भुगतान करने की मांग रखी है। बैठक में छोटे लाल राय कोषाध्यक्ष ने 25 फरवरी 2018 को आयोजित सम्मान समारोह में खर्च आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में केके गुप्ता, चंद्रभान यादव, सुरेश शर्मा, हरिकृष्ण उपाध्याय, गोपाल उपाध्याय, केयू कुरैशी, श्रीमल नामदेव, छोटेलाल राय आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...