पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब के जीवन, संघर्षों के बारे में बताया

बाबा साहेब के जीवन, संघर्षों के बारे में बताया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के मौके पर शहर में कई सामाजिक संगठनों व राजनीतिक दलों ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर अंबेडकर को श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्श जीवन पर चलने व जीवन संघर्ष के बारे में वक्ताओं ने जानकारी दी। वहीं चल समारोह के दौरान जगह-जगह सामाजिक संगठन व राजनीतिक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

समाज ने किया स्वागत

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती चल समारोह का वंशकार समाज ने स्वागत किया। इस मौके पर समाज जिलाध्यक्ष मनोज कैप्टन राज कमल वंशकार , अमर सिंह सागर, प्रकाश वंशकार , जीवन पंसोरिया, उज्जवल वंशकार , उपासना वंशकार , सुनील बडेले, अशोक बडेले, संजय उपस्थित थे।

अरोरा मंडली ने किया चल समारोह का स्वागत

अंबेडकर जयंती के मौके पर चल समारोह निकाला गया।

इस दौरान कोतवाली चौराहे पर नपाध्यक्ष अमीता अरोरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा मंडली ने पुष्प वर्षा कर चल समारोह का स्वागत किया। इस मौके पर पार्षद कमलेश राठौर, गोपाल बिसोरिया, सुनीता शाक्य, सुशील ताम्रकार आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने किया कार्यक्रम

जिला कांग्रेस कमेटी ने अंबेडकर पार्क में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव राहुल यादव, अजा विभाग जिलाध्यक्ष सीताराम भारती, सदस्य हरपाल सिंह ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष दामोदर राय, राजेंद्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, डॉ. अनीस खान, केके गुप्ता, प्रीतम दयाल चौरसिया मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...