संगीतमय भागवत कथा 23 से
सीहोर| 23 अप्रैल से लोधीपुरा गांव में भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीणों के सहयोग से देव नारायण भगवान प्राण प्रतिष्ठा, एकादश कुंडात्मक श्री विष्णु यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम 20 अप्रैल से शुरु हो जाएंगे।
आयोजन समिति ने बताया कि 20 अप्रैल को श्री देवनारायण भगवान प्राण प्रतिष्ठा, एकादश कुंडात्मक श्री विष्णु यज्ञ यजमान शुद्धि, पंचांग पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसके उपरांत 23 अप्रैल से को स्थापना, हवन, प्रतिष्ठा, शोभा यात्रा और कथा का शुभारंभ होगा। इस दौरान पूर्णाहुति व प्रसादी वितरण कार्यक्रम 30 अप्रैल को होगा।