हृदय रोग पीड़ित बच्चे का हुआ इलाज
सीहोर| नगर के चाणक्यपुरी निवास नीरज सिंह गौर का 19 माह का पुत्र तनिष्क सिंह हृदय रोग से पीड़ित था। उसका इलाज जेपी हॉस्पिटल हेल्थ केयर नोयडा मे चल रहा था। मुख्यमंत्री की स्वेच्छानुदान योजना के अन्तर्गत विधायक इंदर सिंह परमार कालापीपल की अनुशंसा पर दो लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। उपचार के पश्चात स्वस्थ होकर तनिष्क सीहोर आ गया है। परिजनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कालापीपल के विधायक इंदर सिंह परमार का आभार व्यक्त किया।