पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने कहा सीवेज लाइन से जोड़ने गड्ढे खोदकर चले गए, भरने नहीं आए

लोगों ने कहा- सीवेज लाइन से जोड़ने गड्ढे खोदकर चले गए, भरने नहीं आए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में सीवेज की पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। वहीं अब घरों से सीवेज पाइप लाइन देने रोड को खोदा जा रहा है। साथ ही घरों में कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस दौरान चार दिन पहले कंपनी ने कोली मोहल्ला क्षेत्र में रोड पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिया फिर भरने नहीं आए। इससे आसपास के लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ऐसे में वाहनों के आवागमन में भी काफी दिक्कत हो रही है। यह बात लोगों ने भास्कर टीम से चर्चा के दौरान कही।

शनिवार को क्षेत्र के कोली मोहल्ला और आराकस मोहल्ला क्षेत्र के लोगों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पानी, सफाई और खुदी हुई रोड की परेशानियों के बारे में बताया। लोगों का कहना है कि सफाई, खुदी हुई रोड सहित अन्य समस्याओं को लेकर कई बार नपा के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

कोली मोहल्ला क्षेत्र में सीवेज पाइप लाइन को घरों से जोड़ने का चल रहा काम

वाहन चालकों को आने-जाने में हो रही दिक्कत

मछली पुल से पुराना बस स्टैंड की तरफ जाने वाली रोड का सीसी निर्माण किया गया है। इस दौरान एक तरफ की रोड बनाई गई है। वहीं बीच में कुछ हिस्सा छोड़ दिया है। ऐसे में मछली पुल से आराकस मोहल्ला, कुलकुला माता मंदिर की तरफ जाने वाली रोड पर जेसीबी से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गहरा गड्ढा होने के कारण यहां से आवागमन करने में लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। वहीं चार पहिया वाहनों के एक साथ दोनों तरफ से आ जाने पर जाम जैसे हालात निर्मित हो रहे हैं।

कराएंगे मरम्मत

घरों से सीवेज पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। कोली मोहल्ले में खुदाई की गई है। शीघ्र ही खुदाई के बाद घरों से पाइप लाइन जोड़ने के कंपनी को निर्देशित किया है। मछली पुल रोड के गड्ढे को बंद कराएंगे। सुधीर कुमार सिंह, सीएमओ नपा

चार दिन पहले घरों में सीवेज लाइन जोड़ने की थी खुदाई

कोली मोहल्ला निवासी देवीलाल शाक्य, हरीश राठौर, बालकिशन शाक्य सहित अन्य लोगों का कहना है कि चार दिन पहले क्षेत्र में घरो से सीवेज लाइन जोड़ने के लिए कंपनी ने रोड खोदी थी। यहां पाइप लाइन भी अभी तक नहीं जोड़ी गई है। ऐसे में खुदे हुए गड्ढों में रात के समय आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं दिन में भी वाहनों को निकालने में काफी परेशानी हो रही है।

नहीं लगाए बेरीकेड्स से रात में वाहन चालकों को खतरा

आराकस मोहल्ला निवासी राजेश राठौर का कहना है कि यहां पर रात के समय में दो पहिया वाहन चालक गिरते हैं। मछली पुल की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को काफी दिक्कत होती है। गड्ढा दूर से दिखाई नहीं देता है। ऐसे में यहां पर बेरीकेड्स भी नहीं लगाए गए हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। जेसीबी से गड्ढा खोदने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया है। यहां पर सीवेज लाइन की खुदाई की गई थी। अभी तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...