पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीहोर | बिलकिसगंज थाना अंतर्गत ग्राम कुलासखुर्द में सोमवार की

सीहोर | बिलकिसगंज थाना अंतर्गत ग्राम कुलासखुर्द में सोमवार की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | बिलकिसगंज थाना अंतर्गत ग्राम कुलासखुर्द में सोमवार की शाम हुए जानलेवा हमले में एक युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ग्राम कुलासखुर्द में सोमवार की शाम 6.30 बजे 27 वर्षीय अकीब पुत्र शहजाद अली के आंगन में घुसकर उसी गांव के मुबारिक पुत्र शेर अली, इस्माइल, शाहिद, मसूर पुत्र मुबारिक ने अकीब के साथ गाली गलौच की और उसके भाई नफीस, हफीज, अफसाना के साथ भी चाकू, फर्सी, लाठी से प्रहार कर जानलेवा चोटें पहुंचाईं। आरोपी मुबारिक के लड़के फरीद उम्र 16 वर्ष ने अकीब की बहन अफसाना उम्र 19 वर्ष को मोबाइल दे दिया था। इस बात को लेकर यह घटना घटित हुई है। घायल नफीस को इलाज के लिए भोपाल तथा हफीज एवं अफसाना को बिलकिसगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...