सीहोर | सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल माना
सीहोर | सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल माना बुदनी निवासी धर्मेंद्र पुत्र कमोदी शाक्य उम्र 18 वर्ष को इलाज के लिए गत दिवस नर्मदा अपना अस्पताल होशंगाबाद में भर्ती कराया गया था। यहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर बुदनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इधर आष्टा थाना क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। बताया जाता है कि ग्राम अरनिया राम निवासी 75 वर्षीय गुलाब पुत्र रघुनाथ सैंधव को बीते सोमवार को परिजन मृत अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।