सीहोर | भोपाल-इंदौर बायपास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में पड़े कचरे
सीहोर | भोपाल-इंदौर बायपास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में पड़े कचरे को आग लगा देने से यहां पर धुआं हो गया। इसके बाद यहां से निकलने वाले वाहन चालकों की हालत भी खराब हो गई। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। पूरे शहर का कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड पर ले जाया जाता है। इस मैदान पर जगह-जगह कचरा डाला गया है। इसकी न तो बाउंड्रीवाल है और न ही कचरे को व्यवस्थित रखने के लिए कोई प्लान। सुबह के समय जैसे ही वाहन कचरा लेकर जाते हैं तो जहां उनका मन आता है वह वहीं पर कचरा डालकर चले आते हैं। यहां पर कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे हैं। किसी ने इस कचरे को आग लगा दी। इसके बाद यहां पर धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। काफी देर तक लोग परेशान होते रहे। नहीं हो सका अभी सीमांकन इस ग्राउंड का सीमांकन होना है। जैसे ही सीमांकन का काम पूरा होगा तो इसके बाद इसकी बाउंड्रीवाल बनवाई जाएगी। साथ ही सीमांकन का काम होने के बाद कचरा वाहन भी मिलेंगे। वहीं बाहर का कचरा भी यहां पर लाया जाएगा जहां से फिर इस कचरे को आगे भेजा जाएगा।