श्यामपुर | श्यामपुर-सीहोर मार्ग का करीब 6 करोड़ की लागत
श्यामपुर | श्यामपुर-सीहोर मार्ग का करीब 6 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके बाद भी ठेकेदार निर्माण कार्य में लापरवाही करते हुए गुणवत्ता विहीन सड़क का निर्माण कर रहा है। संबंधित विभाग के अधिकारी भी निर्माण स्थल पर पहुंचकर इसका निरीक्षण नहीं कर रहे हैं। इसके निर्माण का खामियाजा बाद में लोगों को उठाना पड़ेगा। यदि लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हैं तो सारी हकीकत सामने आ जाएगी। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य कार्यपालन यंत्री सतीश चंद्र शर्मा का कहना है कि श्यामपुर-सीहोर सड़क का चौड़ीकरण गुणवत्ता से किया जा रहा है। यदि इसमें कोई लापरवाही हो रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी।