पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीहोर | मीना समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

सीहोर | मीना समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | मीना समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के 16 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने वर-वधुओं को प्रमाण पत्र भेंट किए। साथ ही भेंट स्वरूप 5 हजार रुपए की राशि आशीर्वाद स्वरूप प्रदान की।

मीना समा विकास समिति के तत्वावधान में दोराहा जोड़ पर सामूहिक विवाह सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें समाज के 16 जोड़े शामिल हुए। साथ ही सभी नवयुगल जोड़ों ने जीवनभर साथ रहने एक दूसरे का हाथ थामा। इस मौके पर मीना समाज विकास समिति अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद मीना, सचिव दशरथ सिंह मीना, हनुमत सिंह मीना डोडी, अजब सिंह पटेल छापरी, कामता प्रसाद मीना, बाबूलाल पटेल, राजमल मीना, कमल सिंह, सुनील मीना, बाबूलाल, रामवस्वरूप मीना आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...