पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सांसद ने की सफाई विवाह सम्मेलन में 190 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सांसद ने की सफाई विवाह सम्मेलन में 190 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | श्यामपुर/झरखेड़ा

झरखेड़ा गांव में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 190 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यक्रम के बाद सांसद और उनके समर्थकों ने विवाह स्थल पर फैले कचरे के साफ किया। वहीं ग्राम पंचायत की सरपंच की वरमाला मंच पर कराई गई।

बुधवार को नेशनल हाइवे 12 पर स्थित झरखेड़ा गांव में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 190 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक संजर, क्षेत्रीय विधायक सुदेश के साथ कई जनप्रतिनिधि उपस्थितों। सम्मेलन का शुभारंभ सांसद श्री संजर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। विधायक सुदेश राय ने कन्याओं का कन्यादान किया। अतिथियों का सरपंच प्रतिनिधि सुरेश विश्वकर्मा ने पुष्पमालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम को सांसद श्री संजर ने संबोधित किया।

कार्यक्रम स्थल पर की सफाई : कार्यक्रम के बाद सांसद श्री संजर और उनके समर्थकों के कार्यक्रम स्थल पर फैले कचरे की सफाई की। साथ ही सांसद श्री संजर ने कचरे की कैरेट भी उठाकर फेंकी।

सरपंच की कराई वरमाला

कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित झरखेड़ा सरपंच सविता विश्वकर्मा व सरपंच प्रतिनिधि सरपंच संघ मंत्री सुरेश विश्वकर्मा की बुधवार को शादी की सालगिरह होने पर मंच पर सांसद आलोक संजर ने वरमाला कराई।

यह थे उपस्थित

विवाह सम्मेलन में भोपाल सीहोर जनपद पंचायत सीईओ दिलीप जैन, तहसीलदार मोतीलाल अहिरवार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद सिसोदिया, हेमराज लोधी, सुरेश विश्वकर्मा, लक्ष्मीनारायण वर्मा, राधेश्याम, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष एलम दांगी, प्रदीप वर्मा, टीआई मुन्नालाल चौधरी, सचिव धर्मेंद्र पाठन, सचिव मुकेश पाटीदार, संजय शर्मा सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के कार्यक्रम के बाद सफाई करते हुए सांसद।

114 जोड़ों का विवाह हुआ संपन्न

बरखेड़ी |
ग्राम उलझावन में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 114 जोड़ों का विवाह हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप पूर्व राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, इछावर कांग्रेस विधायक शैलेन्द्र पटेल, भाजपा जिला महामंत्री जगदीश मेवाड़ा उपस्थित थे। उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि सहित सरपंच, सचिवों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा, किसान मोर्चा महामंत्री डॉ. पूरण सिंह राठौर, मण्डी अध्यक्ष रामचरण मेवाड़ा, विदिशा लोकसभा उपाध्यक्ष कांग्रेस ब्रजेश पटेल, जनपद सदस्य महेन्द्र वर्मा, मुकेश वर्मा, सरपंच रघुनंदन वर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोरेलाल परमार आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...