पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंभीर अवस्था में पड़ा मिला बालक

गंभीर अवस्था में पड़ा मिला बालक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालापीपल|बुधवार शाम नई मंडी कमेटी रोड पर 12 वर्षीय बालक गंभीर अवस्था में पड़ा मिला। डायल 100 को मिली सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा मंडी कमेटी के पास स्थित मैदान में एक बालक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद बालक की पहचान मनोज पुत्र रूपेश निवासी उदयपुर राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने खोजबीन कर पिता को ढूंढा तथा गंभीर अवस्था में बालक को सीहोर अस्पताल के लिए रेफर किया। बताया जाता है कि रूपेश मूर्ति बनाने का कार्य करता है तथा मनोज उसके साथ ही कार्य करता है बालक के शरीर पर कुछ चोट के निशान पाए गए हैं बालक के होश में आने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...