बाइक की भिंड़त से एक वृद्ध की मौत, बाइक चालक घायल
इछावर| नाती के विवाह कार्यक्रम स्थल से पीर मालिक की दरगाह पर प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे एक वृद्ध को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात 8 बजे के लगभग नगर के खेड़ीपुरा निवासी 70 वर्षीय रामकिशन वर्मा खाती समाज धर्मशाला में नाती की शादी में व्यस्त थे। रात को धर्मशाला के सामने कमानी नदी पर बनी दरगाह पर प्रसाद चढ़ाने के लिए सड़क पार कर रहे थे कि इछावर की ओर से आ रहे बाइक चालक वृद्ध को टक्कर मार दी। इससे वृद्ध के सिर में चोट आई और बाइक चालक विष्णु भी घायल हो गया। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में सीहोर रेफर किया गया था। यहां रामकिशन वर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया और बाइक चालक का भोपाल के एक निजी अस्पातल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक रामकिशन का बुधवार को अमित संस्कार कर दिया गया।