सीहोर | केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का जसपाल अरोरा व नपाध्यक्ष अमीता अरोरा ने स्वागत किया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर ज्ञापन स्वरूप मांगपत्र सौंपा। इसमें श्री अरोरा ने बताया कि सीहोर ग्रामीण क्षेत्र में रोड, बिजली, पानी, पंचायत भवन, 24 घंटे ग्रामीण क्षेत्रों को बिजली की समस्याएं हैं। श्री तोमर ने अरोरा को आश्वस्त करते हुए कहा कि मप्र में ग्रामीण जीवन स्तर को उठाने कदम उठाए जा रहे हैं।