सीहोर | भारत मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अधिवेशन 20 मई को आष्टा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम आष्टा के डॉ. अंबेडकर भवन कन्नौद रोड पर होगा।
अधिवेशन की अध्यक्षता भारत मुक्ति मोर्चा गुजरात के राष्ट्रीय प्रचारक जिग्नेश परमार करेंगे। कार्यक्रम में ओबीसी की सामाजिक समस्याओं सहित कई राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श होगा। भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष जनम सिंह परमार ने बताया कि कार्यक्रम में अपाक्स के जिला अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, मुख्य अतिथि श्रमिक संगठन आरएमबीएस जिला संयोजक मेहरबान सिंह गुणवान, विशेष अतिथि अजाक्स के कार्यकारी जिला अध्यक्ष डीबी बड़ोदिया, उपस्थित रहेंगे।