सीहोर | शहर के बीचोंबीच से निकलने वाले नाले की सफाई का काम पिछले एक माह से चल रहा है। शुक्रवार को एसडीएम राजकुमार खत्री मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाले की सफाई पूरी करने की अंतिम तारीख 15 जून तय कर दी है। इससे पहले अमले को पूरे नाले की सफाई कर मलवा हटाना है। एसडीएम श्री खत्री ने सीटू नाले में चल रहे मलवा निकालने के कार्य का निरीक्षण किया। कार्य की धीमी रफ्तार को देख कर्मचारियों को काम में तेजी लाने की बात कही। साथ ही नाला सफाई कार्य प्रभारी राजेश दुबे को निर्देशित किया कि मलवा हटाने के लिए लगाए गए पोकलेन मशीन और डंपरों की संख्या दो गुनी की जाए। साथ ही मछली पुल से अमर टॉकिज पुल तक सफाई की जा रही है।