सीहोर | ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने व खिलाड़ियों को तराशने शनिवार से जिला सहकारी बैंक के तत्वावधान में ग्रामीण स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में 300 टीमों ने अपना पंजीयन कराया है।
शनिवार को प्रथम चरण में देर शाम बरखेड़ा हसन, अहमदपुर, खाईखेड़ा, मगरदा और चरनाल में मैच का शुभारंभ होगा। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक शशांक सक्सेना ने बताया कि ग्रामीण स्तरीय रात्रि कालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का 19 मई से शुभारंभ होगा। उन्होंने बताया कि सीहोर विधानसभा क्षेत्र की 300 टीमों ने अपना पंजीयन कराया है। क्रिकेट टीमों की इंट्री निशुल्क है। संबंधित सोसायटी में आने वाले बरखेड़ा हसन, अहमदपुर, चरनाल, खाईखेड़ा, मगरदा, बिजोरी, निपानिया, खंडवा, खजूरी कला, श्यामपुर, दोराहा आदि टीमें शामिल होंगी। प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, अपेक्स बैंक अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, उषा सक्सेना, देवेंद्र सक्सेना मौजूद रहेंगे।