पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उचित मूल्य की मांग को लेकर किसान करेंगे आंदोलन, गांवों में की जा रही बैठक

उचित मूल्य की मांग को लेकर किसान करेंगे आंदोलन, गांवों में की जा रही बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक से 10 जून तक गांवों में किसानों की हड़ताल रहेगी। इसको लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों को जानकारी दे रहे हैं। महासंघ की मांग है कि किसानों को उनकी उपज का उचित दाम मिले।

राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किसानों की मांगों को लेकर 1 जून से 10 जून तक किसान ग्राम बंद आंदोलन का एलान किया है। किसानों की मांगों को लेकिन किसान ग्राम आंदोलन में प्रदेश के समस्त किसान संगठन एकजुट होकर आंदोलन में हिस्सा लेंगे। जिला अध्यक्ष महेश भारी ने बताया कि काफी लंबे समय से किसान संगठनों ले ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार व राज्य सरकार से लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य देने स्वामीनाथन आयोग की सीटू रिपोर्ट को आधार मानकर फसल का लाभकारी मूल्य देने की मांग की। सरकार का इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

इसके परिणाम स्वरूप किसान दिनों दिन कर्ज में डूबता जा रहा है। कर्ज से परेशान किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। संगठनों की मांग है कि किसानों को ऋण मुक्त किया जाए। साथ ही 55 की उम्र पार कर चुके किसानों को पेंशन दिए जाने की मांग की है। 1 जून से 10 जून तक होने वाले किसान ग्राम बंद आंदोलन के तहत किसान अपनी फसल ब सब्जी मंडियों में नहीं बेचेंगे। साथ ही गांव से आने वाला दूध भी खुले बाजारों में नहीं बेचा जाएगा। सभी किसान शांतिपूर्ण रुप से किसान आंदोलन में भाग लेंगे। आंदोलन को लेकर संगठन के पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों से विचार विमर्श कर रहे हैं। साथ ही आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार की जा रही है।

खबरें और भी हैं...