पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के निर्विरोध चुनाव संपन्न

राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा के निर्विरोध चुनाव संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर| मप्र राज्य कर्मचारी संघ ने जिला स्तरीय सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया। इस मौके पर जिला कर्मचारी संघ के निर्विरोध चुनाव हुए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी पंडित संतोष शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यकर्ताओं की सहमति से संतोष जैन संतु अध्यक्ष, ओम प्रकाश शर्मा को सचिव के पद पर नियुक्त किया। प्रहलाद सिंह दरबार, लक्ष्मण सिंह मेवाड़ा, अंकुर शर्मा उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गय। जिला स्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री केपी सिंह, मप्र राज्य कर्मचारी संघ प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शर्मा उपस्थित थे। विशेष अतिथि राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय सचिव गोपाल सिंह ठाकुर, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष वीरसिंह जिला सचिव अनील शर्मा, राम सिंह यादव आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...