पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैठक में देशभर के हैह्य वंशियों को संगठित करने का लिया संकल्प

बैठक में देशभर के हैह्य वंशियों को संगठित करने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलचुरी समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल पदाधिकारी।

भास्कर संवाददाता| सीहोर

अखिल भारतीय हैहयवंशी क्षत्रिय केंद्रीय संचालन समिति की राष्ट्रीय बैठक सोमवार को शहर में आयोजित की गई। होटल द रॉलय के सभाग्रह में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने देशभर में ताम्रकार, कसेरा से जुड़ी उपजातियों के हैहयवंशीयो को संगठित कर समाज को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक दृष्टि से ऊंचा उठाने का संकल्प लिया।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष हैहयवंशी भैयालाल ताम्रकार ने कहा कि तांबे-पीतल के बर्तन बनाना हमारा पुश्तैनी कारोबार है, जो कुटीर उद्योग की परिधि में आता है। सरकार ने इस पर 18% जीएसटी लगाकर इस कारोबार की कमर तोड़ दी है। बैठक में उन्होंने बताया कि महेश्वर में भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन की 100 फीट ऊंची अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। बैठक में संरक्षक एवं संरक्षक हैहयवंशी आरबी प्रसाद दिल्ली, राष्ट्रीय महासचिव विजय वर्मा दिल्ली, उत्तर प्रदेश महासभा के नारायण वर्मा, डॉ.निर्मला सिंह, मुन्नालाल हयारण, रामनारायण ताम्रकार आदि मौजूद थे। अंत में आभार हरिनारायण वर्मा ने माना।

खबरें और भी हैं...