पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ताओं की मेहनत से सात जिलों में हुआ महाराणा प्रताप संगठन मजबूत: बाघेला

कार्यकर्ताओं की मेहनत से सात जिलों में हुआ महाराणा प्रताप संगठन मजबूत: बाघेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यकर्ताओंं की मेहनत और समर्पण भाव से महाराणा प्रताप संगठन का 7 जिलों में विस्तार हुआ है। यही नहीं यहां पर राजपूत समाज का यह संगठन पूरी तरह से मजबूत हो गया है। शीघ्र ही प्रदेश के अन्य जिले व तहसीलों में संगठन की इकाइयों का गठन किया जाएगा। यह बात संग्रामपुर शक्ति पीठ मंदिर में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान सिंह बाघेला ने कही।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री बाघेला, महासचिव हरिनारायण सिंह, संभाग महामंत्री सुनील सिसोदिया ने किया। इस मौके पर श्री बाघेला ने कहा कि संगठन पूर्ण रूप से जनहित में काम करेंगा। कार्यकर्ता पिछड़ों को आगे लाए। कमजोर की मदद करें। यही संगठन का लक्ष्य है। साथ ही समाज एकता और शिक्षा को लेकर प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस मौके पर ओम प्रकाश राजपूत, जीवन सिंह राजपूत, सतीष मंडलोई, अखिलेष राजपूत, भूपेंद्र सिंह राजपूत, तेज सिंह राजपूत, लखन सिंह राजपूत, महेश राजपूत, लखन सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे।

माहाराणा प्रताप संगठन का सात जिलों में हुआ विस्तार।

सात जिलों के 8 हजार कार्यकर्ताओं ने कराया पंजीयन

सात जिलों के 8 हजार कार्यकर्ताओं ने संगठन में अपना पंजीयन कराया है। संगठन में लगातार युवा और समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शामिल किया जा रहा है। शीघ्र ही प्रदेशभर के जिलों में महाराणा प्रताप संगठन का विस्तार हो जाएगा।

खबरें और भी हैं...