पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 27 जोड़ों ने किया निकाह कुबूल विधायक ने दिए उपहार

27 जोड़ों ने किया निकाह कुबूल विधायक ने दिए उपहार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर| मुख्यमंत्री निकाह योजना के तहत रविवार को क्षेत्र के गांव मुगिसपुर में सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें 27 जोड़ो ने निकाह कुबूल किया। इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र पटेल ने कन्याओं को उपहार देकर कन्यादान किया।निकाह सम्मेलन कार्यक्रम में सुबह से ही मुगिसपुर में चहलपहल होने लगी थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता काजी मोहम्मद यूसुफ अंसारी ने की। विशेष अतिथि जफर लाला उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के संयोजक मुनव्वर खान ने किया। निकाह कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर सभी नवविवाहितों को नए जीवन में प्रवेश करने की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर ब्रजेश पटेल, घनश्याम पटेल मीणा, मनोज पटेल आदि जपं के कर्मचारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...