विहिप बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी को लेकर चर्चा
सीहोर| जिले के झागरिया प्रखंड के गांव बरखेड़ी में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। इस बीच जिले में भंग कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रांतीय सहमंत्री गोपाल सोनी विभाग मंत्री कपिल शर्मा, सुनील शर्मा, विवेक राठौर, जगदीश कुशवाह, राकेश विश्वकर्मा, पंडित मोहित पाठक, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, रेवाशंकर जाट, मंगलेश वर्मा, हेम सिंह ठाकुर, राजू मीणा, आलेख राज आदि उपस्थित थे।