पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम की शोभा यात्रा भोपाल में शामिल हुए जिले के हजारों ब्राह्मण

परशुराम की शोभा यात्रा भोपाल में शामिल हुए जिले के हजारों ब्राह्मण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर|अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में भोपाल में शोभा यात्रा निकाली। इसमें जिले के ब्राह्मण समाज जिलाध्यक्ष पंडित महेश दुबे के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शोभा यात्रा में शामिल हुए।

सोमवार को भोपाल के गोविंद पुरा दशहरा मैदान से दोपहर बाद शोभा यात्रा शुरु हुई। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए परशुराम मंदिर पांच नंबर स्टॉप पहुंची। यहां इसका समापन हुआ। इस मौके पर पंडित दुबे के नेतृत्व में मनोज शर्मा, धमेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, सुनील शर्मा, पवन व्यास, अभिलेष शर्मा आदि जिलेभर के कार्यकर्ता शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...