पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए रेहटी के डॉक्टर ने जारी किए आयु प्रमाण पत्र

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए रेहटी के डॉक्टर ने जारी किए आयु प्रमाण पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांद्राभान बुदनी में 526 जोड़ों के आज होना हैं विवाह, जांच में दो नाबािलग

भास्कर संवाददाता | सीहोर/रेहटी

मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना में बुधवार को बांद्राभान बुदनी में 526 जोड़ों के विवाह होंगे। इससे पहले आयु प्रमाण पत्र बनाने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। क्योंकि दो ऐसे केस सामने आए हैं जिसमें वह नाबालिग निकले हैं। मेडिकल बोर्ड में न जाते हुए आयु प्रमाण पत्र एमबीबीएस डॉक्टरों से बनवाए जा रहे हैं। ऐसे में नाबालिगों के विवाह होने का अंदेशा दिखाई दे रहा है। इस तरह के दो आयु प्रमाण पत्र रेहटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर ने जारी कर दिए। जबकि यह प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड से जारी होना चाहिए।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए कई लोग अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र या मार्कशीट न दर्शाते हुए मेडिकल बोर्ड से कम उम्र होने पर भी 18 से अधिक का प्रमाण पत्र ले लेते हैं। बुधवार को बुदनी में इस तरह का आयोजन है जिसमें 526 जोड़ों के विवाह होना हैं। आयु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले रेहटी में सामने आए हैं। यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर मेहरबान सिंह ने दो प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं। हालांकि यह दोनों 18 वर्ष से कम के बताए गए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इस तरह से जब प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा सकते हैं तो फिर संबंधित डॉक्टर ने इन प्रमाण पत्रों को क्यों जारी किया। इस तरह की शिकायत मिलने के बाद मप्र मेडिकल रेडियोग्राफर एसोसिएशन ने भी इसे गलत बताया है। उनका कहना है कि ऐसा करने से इस योजना में फर्जीवाड़ा होगा और नाबालिग जोड़ों के विवाह हो जाएंगे। इस संबंध में डॉ. मेहरबान सिंह ने बताया कि उन्होंने 2 प्रमाण पत्र ही जारी किए हैं।

इस तरह का कृत्य आपराधिक

मप्र मेडिकल रेडियोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवाकांत वाजपेयी ने बताया कि इस तरह से उम्र परीक्षण की रिपोर्टिंग रेडियोलाजिस्ट ही कर सकता है। इस तरह का कृत्य आपराधिक है।

जारी कर सकते हैं प्रमाण पत्र

सीएमएचओ डॉ. डीआर अहिरवार का कहना है कि कन्यादान योजना के लिए एक्स-रे के आधार पर एमबीबीएस डॉक्टर आयु प्रमाण पत्र जारी कर सकता है। हालांकि इसके लिए उसे युवक या युवती के माता-पिता से एक शपथ पत्र भी लेना होता है।

खबरें और भी हैं...