आज मनाएंगे परशुराम जयंती, 22 को निकालेंगे चल समाराेह
सीहोर | परशुराम जयंती कार्यक्रम शहर के खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला में बुधवार को मनाया जाएगा। सर्व ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में बुधवार को सुबह 9.30 बजे से धार्मिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही 22 अप्रैल को नगर के प्रमुख मार्गों से चल समारोह निकाला जाएगा। चल समारोह शाम 4 बजे निकाला जाएगा। यह जिला उद्योग केंद्र छावनी पहुंचेगा। यहां इसका समापन होगा। सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद पालीवाल, चल समारोह समिति के अध्यक्ष सुदीप व्यास, मुख्य संयोजक प्रदीप समाधिया, महिला मंडल की अध्यक्ष नीलम शर्मा, आदित्य उपाध्याय, ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष सुभाष शर्मा आदि ने सामाजिक लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
अक्षयतृतीया के एक दिन पहले बाजार मे भीड़ रही, गांधी रोड पर निकलना भी हो रहा था मुश्किल।
गांधी रोड पर निकलना मुश्किल
गांधी रोड पर सबसे अधिक भीड़ रही। सुबह से रात तक यहां खरीदारों की भीड़ लगी थी। इस मार्ग पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। लोगों ने यहां से कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन के अलावा चूड़ियां और गिफ्ट भी खरीदे।
100 से ज्यादा होंगी शादियां
अक्षय तृतीया पर बुधवार को जिले में अलग-अलग समाज के 8 सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे। इसे साथ ही जिले में 100 से ज्यादा शादियां होंगी। अकेले सीहोर शहर में ही 30 शादियां होंगी।
बसों और ट्रेनों में भी भारी भीड़
अक्षय तृतीया को लेकर ट्रेनों में भी काफी भीड़ हो रही है। गाड़ियों में पैर रखने की जगह भी नहीं मिल रही है। किसी तरह ट्रेन के अंदर पहुंचने की जुगत लगा रहे थे। बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में लोग इंतजार करते देखे गए।