पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुआरी, सटोरियों से दस हजार रुपए और बिना नंबर की तीन बाइक जब्त

जुआरी, सटोरियों से दस हजार रुपए और बिना नंबर की तीन बाइक जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | पुलिस ने पांच जुआरियों व दो सटोरियों को गिरफ्तार कर लगभग दस हजार रुपए की राशि व तीन बिना नंबर की बाइक जब्त की हैं। तीन जुआरी मौके से फरार हो गए। इछावर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भाउखेड़ी निवासी श्रीप्रसाद के खेत के समीप भाउखेड़ी निवासी अनिल पुत्र मातादीन वर्मा, राकेश पुत्र कुंजीलाल वर्मा, मथुराप्रसाद पुत्र दुलीचंद को गिरफ्तार किया है। इनके तीन साथी भाग निकले। पुलिस ने मौके से दो नंबर की और एक नई बिना नंबर की बाइक जब्त की है। दोराहा पुलिस ने बरखेड़ी जोड़ ग्राम सोनकच्छ के पास से दिनेश पुत्र रतनलाल अहिरवार निवासी झरखेड़ा तथा झरखेड़ा स्थित कमलेश की पान की गुमठी के पीछे से राजेश पुत्र नन्नू लाल तंबोली निवासी सोनकच्छ को गिरफ्तार कर सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...