पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी में गाने और ढोल बजाने से रोक रहे लोग, धर्म परिवर्तन का भी बना रहे दबाव

शादी में गाने और ढोल बजाने से रोक रहे लोग, धर्म परिवर्तन का भी बना रहे दबाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | मुख्तयार नगर के कुछ लोग ढोल बजाने और विवाह गीत गाने पर एतराज कर रहे हैं। और धर्म परिवर्तन के लिए भी दबाव बना रहे हैं।

दलित परिवार के बाबूलाल पुत्र नन्नूलाल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर सिटी एसपी एसआर सेंगर को शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित ने बताया कि गांव के नबाव, कमरुद्दीन, आमीन, फरीद खां, मतीन खां धमकियां दे रहे हैं। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि पुलिस ने उल्टे फरियादी पर ही मुकदमा कायम कर दिया है। गांव के हुकम सिंह के घर में शादी है लेकिन गाना बजाना नहीं करने दिया जा रहा है। फरियादी ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...