पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 3 डिग्री बढ़कर पारा 40.50 पर पहुंचा, बादल छाने से बढ़ी उमस

3 डिग्री बढ़कर पारा 40.50 पर पहुंचा, बादल छाने से बढ़ी उमस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज गर्मी के कारण हालत यह थी दिन के तापमान में सीधे 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री पहुंच गया, जबकि रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी होने से तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

शहर में मंगलवार को सुबह जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई, वैसे वैसे तापमान में भी बढ़ने लगा। बादलों के रहने से उमस बढ़ गई। रात 8 बजे के बाद हवा चलने से मौसम में ठंडक आ गई। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि एक दिन पहले सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। अचानक बढ़ी गर्मी का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। लापरवाही की दशा में वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, हाथ-पैरों में जकड़न, सिर दर्द के लक्षण बनते हैं। डॉक्टरों के अनुसार बदलते मौसम के साथ दिनचर्या, खानपान में बदलाव जरूरी है।

खबरें और भी हैं...