पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क खोदने से 5 हजार लोगों को हो रही पानी की किल्लत

सड़क खोदने से 5 हजार लोगों को हो रही पानी की किल्लत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोरलेन निर्माण के लिए गंगा आश्रम में सड़क तो खोद दी लेकिन अब यहां की करीब पांच हजार की आबादी के सामने कई समस्याएं खड़ी हो गई हैं। यहां के लोग न तो अपने चार पहिया वाहनों से जा पा रहे हैं और न ही वह पानी के टैंकर बुला पा रहे हैं। जबकि यहां पर तीन दिन छोड़कर नलों से पानी की सप्लाई होती है। यही नहीं इस क्षेत्र में अस्पताल, क्लीनिक, पैथालॉजी सेंटर और मेडिकल दुकानें होने से मरीजों और उनके परिजनों की हालत भी देखते ही बनती है।

इस समय हाउसिंग बोर्ड से चौपाल सागर तक की सड़क पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। हालत यह है कि अब बस स्टैंड से ट्रामा सेंटर तक की सड़क को खोदा गया है। यहां पर अब निर्माण कार्य होना है। ऐसे में अब सबसे बड़ी जो समस्या आ रही है वह यह कि गर्मी का मौसम होने के कारण नलों से पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है। इसलिए लोग खरीदकर पानी लेते हैं लेकिन कई क्षेत्रों में खुदाई के कारण पानी के टैंकर नहीं पहुंच पा रहे हैं।

लोगों ने कहा समाधान नहीं तो करेंगे आंदोलन

यहां के लोगों का कहना है कि पूरी सड़क को खोदने की जगह इसका कुछ हिस्सा खोदा जाता तो समस्या कम होती। साथ ही कहा की समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन करंेगे

खबरें और भी हैं...