सीहोर | जिले के पेंशन अधिकारियों की मनमर्जी के चलते
सीहोर | जिले के पेंशन अधिकारियों की मनमर्जी के चलते जिले के पेंशनर परेशान हैं। इसके विरोध में मंगलवार को पेंशनर्स एसोसिएशन के कर्मचारियों ने कलेक्टोरेट में संयुक्त कलेक्टर मेहताब सिंह को ज्ञापन दिया।
पेंशनर्स समाज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केएल बैरागी, सुनील दुबे ने बताया कि वन विभाग पेंशन कार्यालय में लईक अहमद और दिव्यांग प्रवीण कुमार जोशी सहित शिक्षा विभाग मेंं ओमवती शुक्ला के प्रकरण को जानबूझकर लंबित कर रखा गया है। पेंशनर्स सुखराम परमार, मनोहर चौरसिया, कुसुमलता शर्मा, ललिता, जाफरी बाई कृष्णा देवी, शीला देवी आदि पेंशनरों के प्रकरणों पर ध्यान नहीं दे रहे है। राममूर्ती शर्मा ने बताया कि जिले में पेंशनर्स के 90 प्रतिशत प्रकरणों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिला कोषालय विभाग के लिखित निर्देशों के बाद भी बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स को 1996 के पहले का एरियर भुगतान नहीं किया गया है। उचित कार्रवाई को लेकर ज्ञापन देने वालों में डॉ. साधूराम शर्मा, सीएस ठाकुर, डीके जैन, दिनेश तिवारी, केयू कुरैशी आदि हैं।