ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा
ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा
भास्कर संवाददाता | सीहोर
मई माह में ग्रामीण अध्यक्ष क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों के क्रिकेट खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संचालक शशांक सक्सेना ने बताया कि हाल ही में शहर के बीएसआई मैदान पर अध्यक्ष ट्राफी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें 38 टीमों ने हिस्सा लिया था। इसी तर्ज पर ग्रामीण क्रिकेट खिलाड़ियों को मौका देने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के तत्वावधान में मई माह में ग्रामीण अध्यक्ष ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया है। श्री सक्सेना ने बताया कि 15 अप्रैल तक आयोजित अध्यक्ष ट्राफी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री विश्वास सारंग, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, वेयर हाउस कारपोरेशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा सहकारिता के आधार स्तंभ पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष उषा सक्सेना, बैंक के महाप्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव, सहकारिता उपायुक्त भूपेंद्र सिंह आदि ने सहयोग दिया था। इसकी सफलता के बाद मई में गांवों में ग्रामीण अध्यक्ष ट्राफी नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया।