सीहोर. ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों का गहरीकरण कराया जाए। साथ
सीहोर. ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों का गहरीकरण कराया जाए। साथ ही नगर में पानी सप्लाई के लिए निर्धारित जलस्त्रोतों तालाबों का भी गहरी करण हो ताकि अगले साल बारिश के समय में इन तालाबों में अधिक पानी जमा हो सके। इससे गर्मी के समय में भीषण जल संकट से आसानी से निपटा जा सके। यह बात नगर पालिका अध्यक्ष अमीता अरोरा ने कही।
नपाध्यक्ष ने जल संकट से निपटने योजना समिति की बैठक में प्रस्ताव रखा है। साथ ही कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े को ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई और पीने के पानी के लिए आरक्षित तालाबों के गहरी करण का प्रस्ताव दिया। इस दौरान उन्होंने जमोनिया, सतपोन, कतपोन, पाटन, दोराहा तालाब सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के तालाबों का जीर्णोंद्धार व गहरी करण का प्रस्ताव रखा है। इस पर शीघ्र ही निर्णय लेकर काम करने पर विचार किया जाएगा।