विकास कार्य होने पर वार्ड 22 में किया नपाध्यक्ष का सम्मान
सीहोर | शहर में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 22 में भी कई विकास कार्य किए गए हैं। इस दौरान वार्ड वासी और पार्षद विशाल राठौर ने नपाध्यक्ष अमीता अरोरा का सम्मान किया। वार्ड 22 में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। नपाध्यक्ष श्रीमती अरोरा कहा कि शहर के संपूर्ण विकास के लिए वह संकल्पित हैं। मेरा सपना है कि मेरा शहर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में विकास और स्वच्छता में नंबर एक पर हो। शहर के हर व्यक्ति व महिलाओं को रोजगार मिले इसके लिए रुप रेखा तैयार कर ली गई है। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण साहू, साबिर खान, विजय गुप्ता, शंकर यादव, सुंदरलाल श्रीवास्तव, कैलाश सूर्यवंशी, पवन राय, सत्तार खां, पवन राय, इरफान भाई, मनोहर भाई, मनोज चतुर्वेदी, महेश मालवीय, रमेश मालवीय, पुष्पा शिवहरे, माल्ती बाई, विमला बाई, अमीना बाई, लाली बाई आदि उपस्थित थीं।