तीर्थ दर्शन यात्रियों का नपाध्यक्ष ने किया सम्मान
सीहोर | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत कामख्या देवीधाम के लिए जिलेभर के तीर्थ यात्री मंगलवार को रेलवे स्टेशन से रवाना हुए। इस मौके पर नपाध्यक्ष अमीता अरोरा ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर तीर्थ दर्शनार्थियों का पुष्प गुच्छ से सम्मान किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, डिप्टी कलेक्टर आदित्य जैन, पार्षद अर्जुन राठौर, प्रवेश राठौर, प्रेमनारायण गौर, मेहफूज बंटी, शंकरलाल शर्मा, राजेश शर्मा, दुष्यंत कुमार, मनोज शर्मा, जितेंद्र साहू, मुकेश विश्वकर्मा, संजय राय, धर्मेंद्र शर्मा, प्रेम नारायण गौर, विशाल सेन, मिट्टु शर्मा, पुरुषोत्तम मीणा, प्रवेश राठौर, विजय गुप्ता, शैलेंद्र वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।