पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस स्टैंड पर फोरलेन के बेस बनाते समय फूटी पाइप लाइन, हजारोंं लीटर पानी बहा

बस स्टैंड पर फोरलेन के बेस बनाते समय फूटी पाइप लाइन, हजारोंं लीटर पानी बहा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस स्टैंड पर पिछले 1 माह में 3 बार फूटी लाइन, शाम तक चला मरम्मत का काम

भास्कर संवाददाता | सीहोर

बस स्टैंड पर फोरलेन निर्माण के लिए रोड की बेस बनाने का काम चल रहा है। इस दौरान यहां पर बिछी पाइप लाइन फूट गई। इससे हजारों लीटर पानी बह गया। वहीं बस स्टैंड क्षेत्र में भगवानपुरा से पानी सप्लाई बंद कर दिया है। इसके बाद भी पानी की बर्बादी रुक नहीं पा रही है।

शहर में अभी से जल संकट होने लगा है। ऐसे में लोगों को तीन दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं को तीन दिन के अंतराल में पीने के लिए ही पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। शहर में 45 मिनट पानी की सप्लाई की जाती है। इस बीच कई जगहों से लीकेज होने के कारण नलों में प्रेशर से पानी नहीं आता है। इसका खामियाजा लोगों को बाहर से पानी लेकर आना पड़ रहा है। जबकि शहर में आए दिन पानी की पाइप लाइन के फूट जाने से रोज हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो जाती है।

बस स्टैंड पर पिछले 25 दिनों में तीन बार डेमेज हुई सप्लाई लाइन

बस स्टैंड सम्राट कांप्लेक्स के सामने पिछले 25 दिनों में तीन बार पाइप लाइन डेमेज हुई है। इस दौरान यहां से हर बार हजारो लीटर पानी बर्बाद हुअा है। मंगलवार को पाइप लाइन फूटने के बाद रोड पर बारिश के पानी बहने जैसा नजारा दिखाई दे रहा था। इस दौरान नए पाइप का जोड़ लगाया है। इस संबंध में नपा के कर्मचारी बताते हैं कि फोरलेन बनाने का काम चल रहा है। इसके कारण यहां पर बार-बार पाइप लाइन फूट रही है।

भगवान पुरा से सप्लाई बंद, इसकी जगह काहिरी से लिया जा रहा पानी : एक सप्ताह पहले ही भगवानपुरा तालाब में पानी एक सप्ताह पहले ही खत्म हो चुका है। अब भगवानपुरा से पानी सप्लाई करने वाले क्षेत्रों में काहिरी बंधान से पानी की सप्लाई की जा रही है। जबकि काहिरी में में 9 फीट पानी बचा है जोकि डेड स्टोरेज की श्रेणी में आ गया है।

वहीं जमोनिया तालाब में 9 फीट पानी है। इसमें से दो फिट और पानी शहर में सप्लाई किया जाएगा। नपा का कहना है कि इन दोनों जल स्रोतों में करीब 15 मई तक का पानी शेष है। जबकि काहिरी की हालत तो अभी से खराब हो रही है।

पानी डेड स्टोरेज की स्थिति में पहुंचे काहिरी बंधान से सप्लाई किया जा रहा है

टैंकर से पानी सप्लाई के लिए बनाया प्लान, रेट निर्धारित नहीं

शहर में जल संकट से निपटने के लिए नगर पालिका ने प्लान बनाकर उच्च अधिकारियों को दे दिया है। इसके टेंडर भी हो चुके हैं। जबकि शहर में पानी सप्लाई के लिए टेंकरों के रेट निर्धारित नहीं हुए हैं। इसके रेट निर्धारित होने के बाद पानी की सप्लाई की जाएगी।

लाइन की मरम्मत का काम किया गया है

बस स्टैंड पर पाइप लाइन फूटने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों ने पाइप बदलकर मरम्मत कर दी है। -एनसी राठौर, उपयंत्री नगर पालिका

खबरें और भी हैं...