फोरलेन के लिए चल रही खुदाई, बारातियों को भी आना पड़ा पैदल
फोरलेन के लिए चल रही खुदाई, बारातियों को भी आना पड़ा पैदल
सीहोर | बुधवार को फोरलेन निर्माण के कारण गंगा आश्रम में खुदाई का काम चला। इस कारण लोगाें को पैदल ही घर तक जाना पड़ा। विवाह आयोजनों के कारण भी लोगों को दिक्कतें हुईं। बारातियों को भी पैदल ही पहुंचना पड़ा। ट्रैफिक कम होने के कारण ट्रामा सेंटर से निकाले डायवर्ट रोड से काफी राहत मिली। इसके पहले इस मार्ग से निकलने में काफी समय लग रहा था। यह मार्ग संकरा होने से यहां पर दिक्कतें हो रही हैं। फोरलेन का काम चलने से ट्रामा सेंटर के पास से यातायात रोक दिया गया है। उधर गंगा आश्रम में खुदाई का काम मशीनों से चला। अभी पुराने रोड को खोदने का काम चल रहा है। इसके बाद इस मलबे को हटाकर बेस बनाया जाएगा। इस मार्ग के खुदा होने से आज कई विवाह आयोजनों में लोगों को दिक्कतें आईं।