27 को सिंधिया करेंगे अबकी बार कांग्रेस आपके द्वार यात्रा का समापन
27 को सिंधिया करेंगे अबकी बार कांग्रेस आपके द्वार यात्रा का समापन
सीहोर | सीहोर विधानसभा में अबकी बार कांग्रेस आपके द्वार-द्वार, किसान स्वाभिमान यात्रा आयोजित की जा रही है। दूसरे चरण की यात्रा का समापन पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। यात्रा का समापन कार्यक्रम 27 अप्रैल को श्यामपुर के शासकीय हासे स्कूल परिसर में होगा।
जिला उपाध्यक्ष दामोदर राय ने बताया कि अबकी बार कांग्रेस आपके द्वार-द्वार किसान स्वाभिमान यात्रा की शुरुआत सीहोर विधानसभा क्षेत्र के गांव टांडा से 20 दिसंबर 2017 को हुई थी। पहला चरण 20 दिसंबर 2017 से 21 जनवरी 2018 तक चलाया गया। यात्रा का दूसरा चरण 9 मार्च से 27 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।