पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 41 डिग्री के पास, बादल छाने से बढ़ी उमस

सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 41 डिग्री के पास, बादल छाने से बढ़ी उमस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में बुधवार को सीजन का सबसे अधिक पारा रिकार्ड किया गया। बीते दो दिन में दिन के तापमान में सीधे 3.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री पहुंच गया, जबकि रात के तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी होने से तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

हालांकि दिन में तेज धूप के बीच बादल छाए रहने से उमस भी बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। शहर में बुधवार को सुबह से जैसे-जैसे धूप बढ़ती गई, वैसे वैसे तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी। इस बीच दिन में कई बार बादल छाए लेकिन शाम छह बजे के बाद बादल छंट गए।

बादलों छाए रहने से उमस बढ़ गई। रात 8 बजे के बाद हवा चलने से मौसम में ठंडक आ गई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री दर्ज हुआ है। वहीं एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन और रात के तापमान में 16.5 डिग्री तक का अंतर रहा। बढ़ते तापमान के बीच स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।

इस तरह बढ़ा तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

12 अप्रैल 31.1 23.6

13 अप्रैल 36.5 23.5

14 अप्रैल 37.5 24.5

15 अप्रैल 38.0 24.0

16 अप्रैल 37.5 23.5

17 अप्रैल 40.5 24.5

18 अप्रैल 40.8 24.7

(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में, स्त्रोत : मौसम विभाग)

अब और बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर के अनुसार अभी गर्मी और असर दिखाएगी। दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार भी 10 से 15 किमी प्रति घंटे तक रहेगी।

शुरु में तेज फिर हवाओं की गति होगी धीमी

शुरु में हवाओं की गति तेज है। इस समय 19 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हर रोज अब इनकी गति धीमी होती जाएगी। यह पहले 17 फिर 14 और बाद में 10 किमी प्रति घंटा पर पहुंच जाएंगी।

खबरें और भी हैं...