भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलें तभी होगा ब्राह्मण समाज का उत्थान
सर्व ब्राह्मण समाज ने बुधवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई। जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम खजांची लाइन स्थित सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला में किया गया। इस मौके पर समाज के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद पालीवाल ने कहा कि समाज को भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर ही चलना चाहिए। इससे समाज व स्वयं का कल्याण होगा। साथ ही समाज के उत्थान में भी सबसे बड़ा सहयोग मिलेगा।
भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज धर्मशाला में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां सुबह 9 बजे के बाद भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत महाआरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज अध्यक्ष श्री पालीवाल ने समाज के उत्थान के लिए भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलकर अपना कल्याण करने की बात कही। समिति के मुख्य संयोजक प्रदीप समाधिया, महिला मंडल अध्यक्ष नीलम शर्मा, नव युवक मंडल अध्यक्ष आदित्य उपाध्याय, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष सुभाष शर्मा, पूर्व विधायक मदन उपस्थित थे।
खजांची लाइन स्थित ब्राह्माण धर्मशाला में परशुराम की पूजा-अर्चना की गई।