पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम में 3 की जगह डले डेढ़ करोड़, 2 घंटे में ही हुए खाली

एटीएम में 3 की जगह डले डेढ़ करोड़, 2 घंटे में ही हुए खाली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम मे नही निकल रहे थे रूपये लेाग हो रहे थे परेशान।

बुधवार को स्थिति में हुआ कुछ सुधार लेकिन दिनभर एटीएम रहे खाली

भास्कर संवाददाता | सीहोर

मंगलवार के बाद बुधवार को खाली पड़े एटीएम में कैश डाला तो यह दो घंटे में ही खत्म हो गया। इसके बाद कुछ एटीएम में शाम के समय नकदी डाली गई। इस तरह से दिनभर कई लोग इन एटीएम से खाली हाथ ही घर लौटे। अक्षय तृतीया को लेकर कई लोग रुपए निकालते नजर आए लेकिन उन्हें रुपए नहीं मिल सके। सीहोर नगर के एटीएम में तीन करोड़ की जगह करीब डेढ़ करोड़ रुपए ही बुधवार को विभिन्न बैंकों ने डाले।

इस समय बैंकों में कैश की समस्या आ रही है। हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। बुधवार को कुछ बैंकों ने एटीएम में रुपए डलवाए, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं थे। किसी बैंक ने 5 तो किसी ने 8 से 10 लाख रुपए ही एटीएम में डलवाए। इस तरह से सुबह और शाम के समय इन एटीएम में करीब डेढ़ करोड़ रुपए डाले गए लेकिन इसके बाद भी लोग खाली हाथ लौटे। जो कैश डाला गया वह कुछ ही देर में निकल गया।

दिनभर परेशान होना पड़ा

गंज निवासी राहुल यादव ने बताया कि उन्हें विवाह आयोजन में शामिल होने जाना था। दोपहर के समय जब एटीएम गया तो सभी जगह खाली मिले। इसी तरह धर्मेंद्र जाट ने बताया कि उन्हें आष्टा सम्मेलन में शामिल होने जाना था। मंगलवार को जब रुपए नहीं मिले तो सोचा कि बुधवार को तो मिल ही जाएंगे। पांच एटीएम देखे फिर बाद में एसबीआई के एटीएम पर रुपए मिल सके।

किसी एटीएम में नहीं दिखाई दे रहे दो हजार के नोट

सबसे बड़ी समस्या दो हजार के नोट से शुरु हुई है। अब यह नोट दिखाई ही नहीं दे रहे हैं। किसी भी एटीएम में से दो हजार के नोट नहीं निकल पा रहे हैं। इससे साफ है कि बैंकों के पास भी दो हजार के नोट कम हैं। यही कारण है कि कैश की इतनी ज्यादा किल्लत हो रही है।

खबरें और भी हैं...