पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तपती धूप में खड़े रहे लोग, एक वधु को आया चक्कर, 11 नाबालिग जोड़ों के पंजीयन निरस्त

तपती धूप में खड़े रहे लोग, एक वधु को आया चक्कर, 11 नाबालिग जोड़ों के पंजीयन निरस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता |सीहोर/बुदनी/श्यामपुर

अक्षय तृतीया पर बुदनी और झरखेड़ा में जहां मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 720 और अन्य समाजों के आयोजनों में 552 जोड़ों के विवाह हुए। बुदनी के बांद्राभान में दूल्हे-दुल्हनों के परिजनों को छाया तक नसीब नहीं हो सकी। तपती धूप में लोग घंटों खड़े रहकर परेशान हो गए। वधू धनमंती बाई घंटों तेज गर्मी में पांडाल में बैठने से बेहोश हो गई बाद में उन्हें मंच पर लेटाया गया।वहीं झरखेड़ा में 11 जोड़े अपनी आयु के प्रमाण पत्र नहीं दे सके, इसलिए इनके पंजीयन रद्द कर दिए गए। इसी तरह सीहोर के मंडी और भैंसाखेड़ी में तीन नाबालिगाें के विवाह प्रशासन ने रुकवाए। बुदनी विकासखंड के बान्द्राभान में पतई वाले गुरूजी की प्रेरणा से 530 नवयुगलों का विवाह वैदिक परंपरानुसार तथा एक जोड़े का निकाह हुआ।

विधायक ने किया कन्यादान : कार्यक्रम स्थल की बेदी क्रमांक 187 पर दृष्टिहीन दूल्हा और कम दिखाई देने वाली दुल्हन का विवाह भी हुआ। इस बालिका का कन्यादान विधायक सुदेश राय ने किया।

दो वधुओं की कम उम्र निकली तो बारात को रुकवाया : सीहोर के मंडी में महिला सशक्तिकरण और पुलिस ने दो विवाह रुकवाए। दोनों वधुओं की उम्र 14 और 17 साल थी। एक की बारात नरसिंहगढ़ से आने वाली थी। जब टीम मौके पर पहुंची तो लड़की की उम्र 17 साल निकली। इस पर विवाह को रोककर वर पक्ष को बारात लेकर नहीं आने की सूचना दी गई। दूसरे मामले में भी मंडी में एक विवाह हो रहा था। इसमें भी वधु की उम्र कम थी। इसे भी समझाईश देकर रोका गया।

पहली बार 68 दूल्हों को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत किराना दुकान के लिए दिया लोन

जिले में अक्षय तृतीया पर अन्य समाजों के 552 जोड़ों के विवाह हुए

बुदनी| मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में वरमाला कार्यक्रम के दौरान वर-वधु।एक दूसरे को माला डालते हुए।

1 माह उम्र कम होने पर नाबालिग की टीम ने रुकवाई शादी

महिला सशक्तिकरण टीम को जानकारी मिली कि भैंसाखेड़ी में एक नाबालिग का विवाह कराया जा रहा है। टीम ने जाकर देखा तो वधु की उम्र एक माह कम निकली। इस पर इस विवाह को भी सख्ती से रुकवाया गया। इन दोनों कार्रवाई में परियोजना अधिकारी अर्चना वाजपेयी, पर्यवेक्षक सीमा शर्मा, परामर्शदाता सुरेश पांचाल, मंडी टीआई प्रदीप गूजर थे।

बेतहर गृहस्थी की शुरुआत करने लोन देने की सराहना

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आयोजन स्थल पर शाम पौने पांच बजे के करीब पहुंचे। वह यहां पर बीस मिनट रुके और फिर रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के रवाना होने के बाद मुख्य मार्ग पर करीब 2.5 घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं कार्यक्रम स्थल पर खुद के स्वागत से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी भांजियों की शादी है। मैं तो घराती हूं। हम सब बारातियों का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री ने नवयुगलों को सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। कलेक्टर तरुण कुमार पिथोडे़ की पहल पर पात्र 68 दूल्हों को मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना के तहत किराने की दुकान के लिए ऋण उपलब्ध कराने की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि अन्य जिले के कलेक्टरों को भी निर्देश दिए जाएंगे कि आवश्यकता एवं पात्रतानुसार विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं से नव दंपतियों को लाभान्वित करें। कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष रमाकांत भार्गव, राजेंद्र सिंह राजपूत, गुरू प्रसाद शर्मा, रामनारायण साहू राजपूत थे।

बालिग नहीं होने पर किए 11 जोड़ों के पंजीयन रद्द

श्यामपुर के झरखेड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत विवाह में 201 जोड़ों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 11 जोड़ों के परिजन वर-वधु के बालिग होने के प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके। इसलिए पंजीयन रद्द कर दिए गए।

खबरें और भी हैं...