पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भोपाल नाका से मुरली की तरफ जाने में हो रही दिक्कत, अवधपुरी से निकल रहे वाहन

भोपाल नाका से मुरली की तरफ जाने में हो रही दिक्कत, अवधपुरी से निकल रहे वाहन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल नाका से मुरली की तरफ जाने में हो रही दिक्कत, अवधपुरी से निकल रहे वाहन

भास्कर संवाददाता | सीहोर

मंडी रेलवे फाटक के अंडर ब्रिज के पास करीब 50 मीटर रोड की हालत काफी खराब हो रही थी। इसके निर्माण से अब लोगों को काफी राहत मिल चुकी है। इधर भोपाल नाका पर भी फोरलेन निर्माण किया गया है। इससे भोपाल नाका की तरफ से मुरली रोड पर वाहनों के आवागमन दिक्कत हो रही है। हालांकि एक जगह से इसे खोल दिया है।

श्यामपुर, राजगढ़ आवागमन करने वाले वाहन भोपाल नाका से होकर निकलते हैं। इससे बाजार के ट्रैफिक को थोड़ी राहत मिलती है। वहीं पुराने हाइवे पर फोरलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते भोपाल नाका पर रोड निर्माण किया गया। इस दौरान भोपाल नाका से मुरली की तरफ जाने वाली रोड को बंद कर दिया गया था। अब इस रोड पर सिंगल रास्ता खोल दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में फोरी राहत मिली है।

5 हजार से अधिक निकलते हैं वाहन : मंडी रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते मुरली अंडर ब्रिज से भोपाल नाका की तरफ पूर्व में ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है।

इस दौरान सभी वाहन इसी रास्ते से वाहन आवागमन करते हैं। भोपाल नाका से मुरली होते हुए श्यामपुर क्षेत्र, राजगढ़ के लिए 5 हजार से अधिक वाहन यहां से रोज गुजरते हैं।

खबरें और भी हैं...