पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 5 हजार मिट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य, 70 फीसदी किसानों ने बेचा

5 हजार मिट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य, 70 फीसदी किसानों ने बेचा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
5 हजार मिट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य, 70 फीसदी किसानों ने बेचा

भास्कर संवाददाता | सीहोर

स्टील सालो खरीदी केंद्र में दूसरा डोम खाली कर दिया गया है। इससे बुधवार को फिर से खरीदी शुरु हो चुकी है। दस दिन तक खरीदी केंद्र बंद रहने के बाद इसके खुलने पर साइलो में ट्रालियों की कतार लग गई। यहां रात 8 बजे तक करीब 300 ट्रालियां तौल कराई गई।

स्टील साइलो खरीदी केंद्र पर चार डोम बने हुए हैं। इनमें करीब 50 हजार मीट्रिक टन अनाज रखने की क्षमता है। पिछले दिनों सभी डोम फुल हो गए थे।

इसके कारण दस दिनों तक स्टील साइलों में गेहूं रखने के लिए जगह नहीं होने के कारण खरीदी बंद कर दी गई थी। इसके बाद एक डोम खाली किया गया। इसे खाली करने में दस दिन लग गए। अब किसानों को दिक्कत नहीं होगी। साइलो खरीदी केंद्र पर छह सोसायटियों के किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य पर तौल करा रहे हैं। बुधवार को यहां पर सुबह से ही ट्रालियों की कतारे लग गई। केंद्र में रात करीब 8 बजे तक 300 के करीब ट्रालियों का तौल कराया गया।

400 ट्रालियों की क्षमता, एक दिन में कराते हैं तौल

स्टील साइलो खरीदी केंद्र प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि यहां एक दिन में करीब 400 ट्रालियों को खाली किया जा सकता है। किसानों को यहां पर रात रुकने की कोई आवश्यकता नहीं है। यहां पर किसानों का नंबर आने के बाद उसकी ट्राली कांटे पर तौल कराकर खाली करा दी जाती है। इससे किसान एक दिन में ही अपनी उपज तौल कराकर वापस चला जाता है।

15 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य

अभी तक 12 हजार 400 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हो चुकी है। वहीं लक्ष्य 15 हजार मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। साथ ही एक डोम में 12 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं आसानी से जमा हो सकता है। साइलो में अब पर्याप्त जगह खाली है।

शादी विवाह का सीजन होने से हुई परेशानी

सोसायटियों के बंद होने के बाद किसानों की समस्या बढ़ गई थी। इसके चलते किसानों ने मजबूरी में अपनी उपज मंडी में कम दामों में बेची। इस संबंध में सीहोर ग्वालटोली के किसान राधेश्याम यादव ने बताया कि खरीदी केंद्रों के बंद हो जाने पर मजबूरी में मंडी में गेहूं की उपज बेची। मंडी में उपज का दाम 1680 रुपए के रेट से बिका। इससे काफी नुकसान हुआ। हालांकि छोटे बेटे की शादी होने के कारण उपज मजबूरी में बेचना पड़ी।

खबरें और भी हैं...