- Hindi News
- National
- कल से उज्ज्वला योजना शिविर का शुभारंभ, शिविर में 50 से 100 कनेक्शन बांटेंगे
कल से उज्ज्वला योजना शिविर का शुभारंभ, शिविर में 50 से 100 कनेक्शन बांटेंगे
सीहोर | 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनेगा। जिले की सभी गैस एजेंसियां एक-एक ग्राम पंचायत में शिविर लगाएंगी। अजा-अजजा वर्ग का कोई भी व्यक्ति उचित दस्तावेज पेश कर मुफ्त गैस कनेक्शन ले सकता है। एलपीजी पंचायतों में प्रत्येक पंचायत में 50-100 कनेक्शन महिला लाभार्थियों को बांटे जाएंगे। पंचायत बार होने वाले शिविर में ग्रामीणों को एलपीजी से जुड़ी विभिन्न जानकारी, उज्जवला योजना की जानकारी और एलपीजी के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी जाएगी। नए एलपीजी कनेक्शन का वितरण भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम के गैस वितरक के माध्यम से किया जाएगा। जिले में एलपीजी पंचायतों में 50-100 कनेक्शन महिला लाभार्थियों को बांटे जाएंगे। प्रशासन एवं खाद्य विभाग विशेष सहयोग करेगा। जिला खाद्य अधिकारी शैलेष शर्मा ने बताया कि शिविर में हितग्राही को फार्म, दो फोटो, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक सहित जरूरी दस्तावेज लाना होगा।