पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीहोर | मेधा पाटकर का नर्मदा और किसान बचाओ जंग,

सीहोर | मेधा पाटकर का नर्मदा और किसान बचाओ जंग,

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर | मेधा पाटकर का नर्मदा और किसान बचाओ जंग, कार्यक्रम जन अदालत भोपाल में 4 जून को आयोजित होगा। इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार देर रात मेधा पाटकर सीहोर के गांधी पार्क पहुंचीं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 28 मई से 4 जून तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में मेधा पाटकर ने बताया कि नर्मदा और किसान बचाओ जंग 28 मई खलघाट इंदौर से शुरू होगी। इसमें महाराष्ट्र और मप्र के किसान, आदिवासी, विस्थापित मछुआरे, पानी बंटवारा सहित नर्मदा संरक्षण की मांग की गई है। 1 जून को मेधा पाटकर वाहनों के साथ सीहोर जिले के आष्टा में प्रवेश करेंगी। सीहोर से पैदल यात्रा भोपाल के लिए रवाना होगी। इसके बाद 4 जून को भोपाल में जन अदालत कार्यक्रम होगा। इसमें पूर्व जज सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल रहेंगे। इस दौरान किसानों व जल बंटवारा सहित नर्मदा संरक्षण की मांग को लेकर चर्चा होगी।

खबरें और भी हैं...