पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों ने कहा महंगे मिल रहे पानी के टैंकर मालिक बोले बोर वाले ले रहे अधिक राशि

लोगों ने कहा- महंगे मिल रहे पानी के टैंकर मालिक बोले-बोर वाले ले रहे अधिक राशि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महंगे दामों में पानी के टैंकर मिलने की शिकायतें फिर से मिलने लगी हैं। लोगों का कहना है कि जब प्रशासन ने अधिकतम 300 रुपए प्रति टैंकर निर्धारित कर रखा है तो फिर 400 से 500 रुपए में टैंकर क्यों दिए जा रहे हैं। दूसरी तरफ टैंकर मालिक अपनी समस्या बता रहे हैं। उनका कहना है कि वे जहां से पानी भर रहे हैं उनसे 50 रुपए की जगह 150 से 200 रुपए लिए जा रहे हैं। ऐसे में वह कैसे कम रेट पर टैंकर उपलब्ध कराएं।

पानी की समस्या के कारण लोग वैसे ही परेशान हैं ऊपर से टैंकरों के रेट अभी भी एक जैसे नहीं हैं। कई जगह 300 रुपए में टैंकर मिल रहे हैं तो कई टैंकर मालिक 400 से लेकर 500 रुपए में पानी का टैंकर दे रहे हैं। गंगा आश्रम निवासी आरएस दुबे ने बताया कि उन्होंने पानी का टैंकर मंगाया था। उसने 500 रुपए में टैंकर दिया। जब उसके मालिक से पूछा तो उसका कहना था कि 300 रुपए में पानी का टैंकर इसलिए नहीं दे पा रहे हैं, क्योंकि जहां से वह पानी ले रहे हैं, वहां पर बोर मालिक 50 रुपए की जगह 150 से 200 रुपए ले रहा है। ऐसे में कम में कैसे टैंकर दें।

नहीं दिखाई दे रहे बोरों पर तैनात कर्मचारी : एक टैंकर मालिक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि हमें तो पानी भरना है। दो दिन पहले प्रशासन ने सख्ती करते हुए सभी बोर पर नगर पालिका के कर्मचारियों को तैनात किया था ताकि बोर मालिक टैंकर भरने के अधिक रुपए न लें लेकिन अब यह कर्मचारी बोरों पर नहीं दिखाई दे रहे हैं। कहीं पर भी इनका पता नहीं है। इस तरह से मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं।

413 में से 255 हैंडपंप सूखे : नगर मे 413 हैंडपंप हैं। इनमें से 255 हैंडपंप सूख चुके हैं। कुछ में ही अब पानी है। दिनोंदिन हैंडपंप सूखते जा रहे हैं। हर रोज कुछ हैंडपंपों में पानी कम होने तो कुछ के सूखने की शिकायतें आ रही हैं।

70 सरकारी बोर में से 26 में ही आ रहा पानी

शहर में 70 सरकारी बोर हैं। इनमें से 26 में ही पानी आ रहा है। शेष 44 बोर सूख चुके हैं। हर रोज बोरों में पानी कम होता जा रहा है। इसलिए आने वाले दिनों में पानी का संकट और बढ़ जाएगा। इस संबंध में नपा के सीएमओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि यदि कहीं पर बोर मालिक अधिक रुपए टैंकर भरने के ले रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी से कहा गया है कि यदि कहीं से इस तरह से अधिक रुपए लिए जा रहे हैं तो इसकी शिकायत करें। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...