सीहोर. नगर की जीवनदायिनी सीवन नदी के गहरीकरण और इसकी साफ-सफाई का काम पिछले दिनों शुरु कराया गया। नदी के गहरीकरण के लिए पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं। इस काम को देखने कलेक्टर तरुण कुमार पिथौड़े पहुंचे और काम का जायजा लिया था। नदी के दोनों तरफ करीब तीन किमी लंबा पाथ-वे बनाया जा रहा है। नदी के गहरीकरण से जो बोल्डर निकलेंगे उससे नदी के पाथ वे को मजबूती देने के लिए इन्हें डाला जाएगा। चद्दर पुल से पाथ वे बनाने का काम शुरू किया गया है जो लक्कड़ पुल तक बन गया है।
पाथ-वे के बाद लेंगे फव्वारे
नदी के गहरीकरण और पाथ-वे बन जाने के बाद यहां पर फव्वारे लगेंगे। इस स्थल को विकसित करने प्रशासन पूरे प्रयास कर रहा है। नपा भी पूरा सहयोग कर रही है। आने वाले दिनों में सीवन की सूरत बदल जाएगी।
जनभागीदारी से खर्च होंगे 25 लाख
अभी जनभागीदारी से 25 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके बाद और राशि जारी की जाएगी। इसका काम पूरा होने के बाद लोग पाथ-वे से आ-जा सकेंगे।