कठुआ घटना में मृत बालिका को शिवसेना ने दी श्रद्धांजलि
सीहोर| पिछले दिनों कठुआ में मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई। इसका शिवसेना ने विरोध कर नारेबाजी की। साथ ही श्री सत्य सांई कॉलेज में शिव सेना विद्यार्थी सेना ने मासूम बालिका को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा सेना जिला उपाध्यक्ष सुनील राय ने कहा कि देश को झकझौर कर रख देने वाली कठुआ की घटना बहुत दुखद है। समाज में छुपे इस तरह के दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा की जाए। इसके लिए सरकार से मांग करते हैं।